{"_id":"63bb0a3827a85c2cfa3374ae","slug":"banda-sunshine-bloomed-during-the-day-got-relief-shivered-again-in-the-evening-banda-news-knp73777151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दिन में खिली धूप तो मिली राहत, शाम को फिर कांपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दिन में खिली धूप तो मिली राहत, शाम को फिर कांपे
विज्ञापन
धूप निकलने पर नवाब टैंक में मौजमस्ती करते लोग।
- फोटो : BANDA
बांदा। एक सप्ताह से शीतलहर व गलन के बीच कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को रविवार को खिली धूप ने राहत दी। मौसम साफ होने से दिनभर धूप खिली रही। हालांकि ठंड व गलन बरकरार रही। अधिकतम तापमान में भी उछाल आया। बाजारों में चहल-पहल रही। लेकिन शाम होते ही फिर गलन वाली ठंड लोगों को कंपाने लगी।
नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड से हुआ। तब से लोग हाड़कंपाऊ ठंड में ठिठुर रहे थे। रविवार को कोहरे की धुंध नदारद रही और मौसम साफ रहा तो सुबह सात बजे ही धूप निकल आई। दोपहर को तेज धूप से लोगों ने राहत महसूस की। जगह-जगह लोग धूप सेंकते नजर आए। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों में भी भीड़भाड़ रही। शाम होते ही फिर गलन और ठंड बढ़ी तो अलाव का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। यह 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। यह 5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम जानकारों के मुताबिक पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो मौसम साफ हो गया। धुंध छंटने से कई दिनों से बादलों में दुबका सूरज निकला। तेज धूप से राहत मिली तो रविवार को छुट्टी के बावजूद लोग कामकाज में जुटे रहे। मौसम वैैज्ञानिक डा.दिनेश साह ने बताया कि धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत रहेगी। ठंड अभी और बढ़ेगी यह हवाओं के रुख पर निर्भर रहेगा।