{"_id":"634b0c821660a8551d0382f9","slug":"banda-students-engrossed-in-the-questions-of-graph-and-latest-developments-banda-news-knp7234780123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफ और ताजा घटनाक्रम के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राफ और ताजा घटनाक्रम के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पहले दिन शनिवार को परीक्षार्थी रीजनिंग के ग्राफ के प्रश्नों में उलझे रहे। सामान्य ज्ञान के भी प्रश्न ताजा घटनाक्रम से ज्यादा पूछे गए थे। कई परीक्षार्थियों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने में दो घंटे कम पड़ गए।
परीक्षा में ताजा घटनाक्रम जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेेंज लांच किया? अगस्त 2022 में भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किस शहर में किया गया? कौन सा राज्य भारत में पहला हर घर जल प्रमाणित राज्य बन गया? किस केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया? जैसे ताजा घटनाक्रमों के प्रश्न पूछे गए।
परीक्षार्थी गणित और रीजनिंग के प्रश्नों में उलझे रहे। ताजा घटनाक्रम ने काफी परेशान किया। ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर दिए। पहले दिन 15,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6089 अनुपस्थित रहे। 9080 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शनिवार को केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के बैग, बस्ता और मोबाइल अलग काउंटर में टोकन देकर जमा कराए गए, सिर्फ पेन लेकर ही अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज की मानसी सिंह ने बताया कि 100 प्रश्न आए थे। गणित, रीजनिंग, हिंदी और इंग्लिश के ज्यादा प्रश्न थे। गणित के प्रश्न उलझाने वाले थे। इनको हल करने में समय लगा।
ग्राफ के प्रश्न समझ में नहीं आए
प्रयागराज के शशि शर्मा ने बताया कि मैथ और रीजनिंग के प्रश्नों ने काफी उलझायथा। चित्र (ग्राफ) देकर प्रश्न पूछे गए थे। जो कि समझ में ही नहीं आए। शेष प्रश्न पत्र सही रहा।
अंग्रेजी के प्रश्न समझने में हुई परेशानी
परीक्षा देने आई प्रयागराज की सुष्मिता ने बताया कि ओवर ऑल प्रश्न पत्र सही रहा। हिंदी में पर्यायवाची और अंग्रेजी के प्रश्नों को समझने में थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि सभी प्रश्न कर लिए हैं।
सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में लगा समय
प्रयागराज के वासुदेव पांडेय ने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न ताजा घटनाक्रम से थे। इसलिए इनका उत्तर देने में समय लगा। रीजनिंग में ग्राफ के प्रश्न भी उलझाऊ रहे।

फोटो 15 बीएनडीपी 12- पेड़ की छांव तले डेरा डाले परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : BANDA