{"_id":"631a2e7ba532f91a2a3bdabd","slug":"banda-seven-accused-arrested-in-rape-and-conversion-banda-news-knp7171044154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन में सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन में सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी हैं, एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पूर्व में दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत धर्म परिवर्तन की धाराएं बढ़ा दी हैं।
शहर की 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक सितंबर की सुबह साइबर कैफे जा रही थी। रास्ते में अतर्रा चुंगी निवासी जावेद मिला। उसे दो साल से जानती था। जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर उसे सरसौल (कानपुर) ले गया।
वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां शादी के लिए परिजनों के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। बुधवार को मौका पाकर भाग निकली और ट्रेन से घर आ गई। पिता की तहरीर पर पूर्व में दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में पुलिस ने और संगीन धाराएं बढ़ाते हुए गिरफ्तारी के लिए छापे मारे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी अभिनंदन ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शहर के अतर्रा चुंगी निवासी जावेद, उसके भाई तौफीक व आसिफ, मां बेबी, मर्दननाका निवासी इशरत, आवंतीनगर निवासी दिनेश यादव उर्फ कल्लू तथा खाईंपार रामलीला मैदान निवासी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। आठवां आरोपी अतर्रा चुंगी निवासी आफताब अहमद उर्फ नूर फरार है।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मुख्य आरोपी जावेद पीड़ित किशोरी को दो साल से जानता था। हिंदू बनकर उसने किशोरी से दोस्ती की थी। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अपहरण कर किशोरी को आरोपी जब सरसौल ले गया और वहां शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तब असलियत उजागर हुई।