{"_id":"601838538ebc3e52ce7622ce","slug":"banda-s-youth-murdered-in-madhya-pradesh-banda-news-knp609301521","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के युवक की मध्यप्रदेश में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के युवक की मध्यप्रदेश में हत्या
विज्ञापन
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के मूल निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया (32) की सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जिले में हत्या कर दी गई। वह कई वर्षों से सतना में ही रह रहा था। वहां शराब का सेल्समैन था। क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया। एक हफ्ते से लापता था।
नौगवां निवासी देवेंद्र सिंह भदौरिया कई वर्षों से सतना के सिविल लाइन में बस गए हैं। उनका बेटा शैलेंद्र प्रताप सिंह वहां देसी शराब की दुकान में सेल्समैन था। 24 जनवरी को सुबह वह दुकान गया था। फिर लौटकर नहीं आया। दुकान के अन्य कर्मियों ने बताया कि शैलेंद्र दुकान आया ही नहीं। पिता देवेंद्र ने अगले दिन 25 जनवरी को सतना के सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 30 जनवरी को सतना से करीब 22 किलोमीटर दूर कोठी कस्बे के कोरियाना मोहल्ले में नाले में कटे हाथ पड़े मिले।
सतना के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने लापता सेल्समैन की तलाश शुरू कराई। दूसरे दिन उसी नाले में कटा सिर भी पाया गया। पुलिस ने नाले के पास ताजी मिट्टी की खुदाई की तो वहां क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शिनाख्त करने में काफी दुश्वारी आई। शैलेंद्र के पैर में पड़ी राड़ से शिनाख्त हुई। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सतना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।