{"_id":"61f2dfdce53b88214d0afc66","slug":"banda-ranks-first-with-100-vaccination-banda-news-knp6774428189","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 फीसदी टीकाकरण के साथ बांदा पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 फीसदी टीकाकरण के साथ बांदा पहले स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोविड टीकाकरण में चित्रकूटधाम मंडल में बांदा जनपद अव्वल साबित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यहां निर्धारित लक्ष्य में 100 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। हमीरपुर को दूसरा स्थान मिला है। यहां 98.25 फीसदी टीकाकरण बताया गया है।
पिछले वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में बांदा जनपद में 12.76 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। एक वर्ष में इससे भी बढ़कर 12.78 लाख (100.17 प्रतिशत) टीकाकरण हुआ है। हमीरपुर में 7.97 लाख लक्ष्य के मुकाबले 7.80 लाख (98.25 प्रतिशत) लोगों ने पहली डोज ले ली है। चित्रकूट में 6.98 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था।
इसमें 6.85 लाख (98.15 प्रतिशत) और महोबा में 4.48 लाख लक्ष्य के विपरीत 4.14 लाख (94.76 प्रतिशत) लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। यह सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले हैं। अपर स्वास्थ्य निदेशक डा.नरेश सिंह तोमर ने कहा कि वैक्सीन को लेकर जताई जा रही सारी भ्रांतियों को बुंदेलखंडियों ने खारिज कर दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.संजय कुमार शैवाल ने डाक्टर, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम बताई।
विज्ञापन
तीसरी लहर के कोरोना में बीते 24 घंटे के अंदर बांदा जनपद में 108 नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 63 और गुरुवार को 45 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को 19 संक्रमित स्वस्थ भी हो गए। अब मौजूदा में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 306 है।
नए संक्रमितों में एक तिहाई से ज्यादा बांदा शहर के हैं। जिला जेल के तीन बंदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर, सीएमओ कार्यालय कर्मी, मेडिकल कालेज सहित पुलिस लाइन, इंदिरा नगर, आवास विकास, डीसीडीएफ, कृषि विश्वविद्यालय, छोटी बाजार आदि इलाकों में भी नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 13,40,227 लोगों की जांच की जा चुकी है।