फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda-Prayagraj National Highway blocked for fertilizer

Banda News: खाद के लिए बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे किया जाम

Mon, 05 Jan 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Banda-Prayagraj National Highway blocked for fertilizer
फोटो - 11 खाद न मिलने पर सड़क पर जाम लगाए बैठे किसान। संवाद
बांदा। भीषण सर्दी में जहां किसानों को रबी की फसलों के लिए खाद की आवश्यकता है, वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते सहकारी समितियों में यूरिया का वितरण बाधित हो रहा है। सोमवार को क्रय-विक्रय समिति के बाहर खाद के लिए टोकन न मिलने से आक्रोशित किसानों ने बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


अतर्रा के क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। समिति के कर्मचारियों द्वारा बीते शुक्रवार और शनिवार को टोकन प्राप्त करने वाले किसानों को ही खाद का वितरण किया जा रहा था। सोमवार को आने वाले किसानों को न तो खाद दी जा रही थी और न ही टोकन वितरण किया जा रहा था। इस लापरवाही के कारण किसान सुबह से ही कतारों में खड़े रहने के बाद निराश थे।
विज्ञापन

टोकन न मिलने और खाद के अभाव से नाराज किसानों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए समिति के बाहर बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि रबी की फसल की बोआई का महत्वपूर्ण समय है और ऐसे में खाद न मिलना उनकी आजीविका पर संकट पैदा कर रहा है। जाम लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने बताया कि किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वह शांत हुए और किसानों को समिति के अंदर ले जाया गया। जहां कर्मचारियों को तत्काल टोकन वितरण शुरू करने के निर्देश दिए गए। करीब आधे घंटे बाद हाईवे का जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



लापरवाही पर सवाल, व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर किसान कड़ाके की ठंड में अपनी फसलों के लिए आवश्यक खाद के लिए परेशान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर समितियों में खाद की उपलब्धता के बावजूद वितरण में हो रही बाधाएं किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed