{"_id":"620161b939f7001d6f791f59","slug":"banda-news-banda-news-knp679402052","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरेड़ी अंडर पास फिर धंसा, पटरियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरेड़ी अंडर पास फिर धंसा, पटरियां क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो-07बीएनडीपी-1 : दुरेड़ी अंडर पास में मरम्मत करते रेल निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मी। संवाद
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दुरेड़ी रेलवे क्रॉसिंग में बना अंडर पास छह माह में दूसरी बार धंस गया। सूचना पर निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत शुरू की। इससे चंबल एक्सप्रेस और अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस सहित करीब पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। इन्हें जहां का तहां रोक दिया गया। करीब पांच घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी रेल संचालन बहाल कराने के लिए यहां डेरा डाले रहे। उधर, डीआरएम आशुतोष कुमार ने भी अंडर पास का निरीक्षण किया।
दुरेड़ी गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग में वर्ष 2019 में बनाया गया अंडर पास ब्रिज की एक दीवार सितंबर 2021 में गिर गई थी। जिससे 10 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। डीआरएम के आदेश पर ब्रिज का नक्शा बदला गया और इसे सीधा बनाया जा रहा था। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंस गई और पटरी टूटकर नीचे गिर गई। ब्रिज में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी सहायक मंडल अभियंता (निर्माण) हरीशंकर को दी। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही झांसी, मानिकपुर, महोबा, बांदा के निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से ब्रिज के अंदर गिरी पटरियों को क्रेन से निकालकर पुन: ट्रैक पर बिछाने का काम तेजी से शुरू किया। धंसने वाली जगह पर मिट्टी भरी बोरियां रखी गईं। मरम्मत से कई घंटे झांसी, कानपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। लगभग पांच घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। हालांकि धीमी गति से ट्रेनें निकाली गईं। अधिशासी अभियंता (निर्माण) शिव सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से जारी है। देर शाम तक पूरी तरह से ट्रैक पर संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रभावित ट्रेनें-
ग्वालियर-हावड़ा और हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद व इलाहाबाद-झांसी पैंसेजर और अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस प्रभावित रही। इन्हें बांदा, कबरई, अतर्रा और खैरार स्टेशनों पर रोक दिया गया था।
चिकनी और भुरभुरी मिट्टी से धंसा ट्रैक
अंडर पास धंसने से ट्रेनों का संचालन ठप होने पर डीआरएम आशुतोष कुमार अपनी विशेष ट्रेन से सोमवार को दोपहर दुरेड़ी आए और निरीक्षण किया। यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां कि मिट्टी इतनी चिकनी और भुरभुरी है कि हल्की सी ठोकर में धंस जाती है। पूर्व की घटना को देखते हुए नक्शे में परिवर्तन कर ब्रिज के सभी मोड़ों को समाप्त कर सीधा किया जा रहा था। ट्रैक के पास की मिट्टी धंसने से ट्रैक व पटरियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि शाम तक यातायात बहाल कर लिया जाएगा। दो क्रेन व 100 अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात बहाल करने में लगाया गया है।