फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

डीआईओएस का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब

Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
banda news
banda news - फोटो : BANDA
बांदा। स्कूल-कालेजों में किशोरों के टीकाकरण में लापरवाही पर डीएम अनुराग पटेल ने जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का जनवरी माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। उन स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं जहां किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार सुस्त है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम शहर के जीआईसी, बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी, आर्य कन्या, सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स आदि स्कूलों में चल रहे किशोरों के टीकाकरण का औचक मुआयना किया। जीआईसी, डीएवी और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्र-छात्राएं नहीं मिले। यहां के प्रधानाचार्य संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बजरंग इंटर कालेज में 128 और आर्य कन्या में 17 किशोर उपस्थित मिले। डीएम ने इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक से पूछा तो उन्होंने अपने को जिला परिषद कार्यालय में होना बताया। डीएम ने कहा कि रोजाना जूम मीटिंग में जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूलों में टीकाकरण के लिए छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत उपस्थित रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी डीआईओएस लापरवाही कर रहे हैं। कई स्कूलों में प्रधानाचार्य और टीचर बैठे बातचीत करते पाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। चालू माह जनवरी का वेतन भी रोक दिया है। निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों में टीकाकरण की स्थिति खराब है वहां के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed