फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

सरकार के खिलाफ मोर्चे खूब खुले

Tue, 08 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
banda news
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। बंद तो कम रहा लेकिन सरकार के खिलाफ मोर्चे खूब खुले। मंगलवार को किसानों का भारत बंद इन्हीं नजारों और परिस्थितियों में बीता। मंडल मुख्यालय सहित कस्बों में बंद का असर आंशिक रहा। ज्यादातर दुकानें और कारोबार खुले रहे। अलबत्ता राजनीतिक और अन्य संगठनों के विरोध प्रदर्शनों से माहौल गर्माया रहा। सबसे ज्यादा गरम तेवर कांग्रेसियों के रहे। इनके कई नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। कुछ कांग्रेसी निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, सपा नेताओं को दूसरे दिन भी घरों पर नजरबंद रखा गया। जनपद में कुल 71 गिरफ्तारियां हुईं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को सुबह ही उनके आवास से ही पुलिस ने उठा लिया। महिला अध्यक्ष सीमा खान को भी उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया। दोपहर को कांग्रेसियों के जत्थे ने कलक्ट्रेट के पास अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर धरना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस से धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लेकर अपने वाहन से पुलिस लाइन भेज दिया। इनमें प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस, रामहित निषाद, जिलानी दुर्रानी, संतोष द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू, कुतैबा जमां खां, अधिवक्ता राजेश दुबे, केपी सेन, अशोक वर्धन, रेखा वर्मा, सूरज वाजपेयी, कैलाश वाजपेयी, शब्बीर सौदागर, मोहम्मद इस्लाम, छेदीलाल धुरिया, संजय ठाकुर, उबैद उल्ला, सैय्यद अल्तमश हुसैन, रवींद्र नाथ, गजेंद्र पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को नौ सूत्री ज्ञापन भेजा। इसमें किसानों की मांगों और भारत बंद का समर्थन किया गया। अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन महासचिव कैलाश गौतम सहित अशोक दीक्षित, सैय्यद अली मंजर, श्यामसुंदर राजपूत, जयकरण, साधना द्विवेदी, राजेश दुबे, शंकर सिंह गौतम, चंद्रशेखर सिंह, शिवकुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अभिलाष यादव, चंद्रभवन, नसीम हैदर इत्यादि शामिल रहे। उधर, सपा अधिवक्ता सभा ने भी प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को 8 सूत्री ज्ञापन भेजकर किसानों का समर्थन किया। महेंद्र सिंह गौतम, राजेश सिंह, शंभू प्रसाद, अजय सिंह यादव, विनोद कुमार, शिव सिंह, अनुराग सिंह लाला आदि अधिवक्ता शामिल रहे। भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन के जरिए प्रधानमंत्री को सात सूत्री मांग पत्र भेजा। किसानों की मांगों का समर्थन किया। यूनियन नेता बलराम तिवारी, नवल द्विवेदी, कर्ण सिंह, आफताब मुस्तफा, महेंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी, सरोज कुशवाहा, रामदास साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया सेंटर काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसानों का समर्थन किया। संयोजक रामप्रवेश यादव सहित सभाजीत यादव, विजय सिंह, ईश्वरी प्रसाद, बब्बू खां, सुशील कुमार, अनिल कुमार धुरिया आदि शामिल रहे। हिंदुस्तान किसान यूनियन ने भी किसानों के पक्ष में प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजा। अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य नेता शामिल रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed