{"_id":"5fcfb5388ebc3ecfac0bf068","slug":"banda-news-banda-news-knp5987724181","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम व जानकी सबकी आस्था के प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम व जानकी सबकी आस्था के प्रतीक
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्री कामदगिरी शिला यात्रा का यहां कई स्थानों पर स्वागत हुआ और फूल बरसाए गए। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर शिला पूजन किया।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्रीकामदगिरी पीठ प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास ने काली देवी मंदिर के पास संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम, मां जानकी हर व्यक्ति की आस्था का प्रतीक है। 5 अगस्त को शिलाओं का पूजन किया गया है। अब इन्हें अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट महासचिव चंपक राय को 9 दिसंबर को सौंपा जाएगा। गल्ला मंडी के पास विश्व हिंदू महासंघ के महेश प्रजापति, विकास गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, रंजना, गिरिजा देवी, शिवविलास शर्मा इत्यादि ने पूजन किया। यात्रा के साथ मथुरा, वृंदावन, चित्रकूटधाम के संत रवाना हुए। उधर, विश्व हिंदू महासंघ रामप्रसाद सोनी के नेतृत्व में शिला यात्रा पर बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर फूल बरसाए गए। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन, ओमप्रकाश मसुरहा, विहिप अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, राजेश गिरि, राजेंद्र यादव, रामचंद्र गुप्ता, अनिल सक्सेना, राजेंद्र त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उधर, तिंदवारी नगर में भी यात्रा की अगुवानी हुई। जय श्रीराम के नारे गूंजे। बदौसा में व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन व महामंत्री हरीओम वाजपेयी सहित संरक्षक नेमचंद्र जैन, मनीष वामरे, राममूरत गुप्ता, अवध पटेल, कन्हैया श्रीवास्तव, शानू गुप्ता आदि ने दर्शन और स्वागत किया।