{"_id":"61bce54b917f1949d147a1f6","slug":"banda-news-banda-banda-news-knp670155444","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में स्पोर्ट्स एकेडमी और सांस्कृतिक केंद्र की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में स्पोर्ट्स एकेडमी और सांस्कृतिक केंद्र की जरूरत
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक में उपाध्यक्ष राजा बुंदेला व अयोध्या प्रसाद पटेल तथा मंडलायुक्त आ
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड की शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने बुंदेलखंड में दो खेल अकादमी और दो सांस्कृतिक केंद्रों को स्थापित कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यहां से हो रहे पलायन को रोकने के लिए युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत है। यहां फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
बैठक में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (नियोजन) आरएनएस यादव और मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। विशेष सचिव ने बताया कि बुंदेलखंड में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। यह समिति बुंदेलखंड विकास बोर्ड की ओर से दिए जा रहे सुझावों पर विचार करके शासन स्तर पर कार्यवाही के लिए पैरवी करेगी।
बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड को फूड एवं एग्रीकल्चर आधारित स्टेशन एकोनॉमिक क्षेत्र बनाया जाना चाहिए, ताकि कृषि आधारित उद्योगों से युवाओं को रोजगार मिले। मंडलायुक्त ने बताया कि बुंदेलखंड विकास निधि से चित्रकूटधाम मंडल को 251 करोड़ रुपये राज्यांश और 213 करोड़ जिलांश मिला है। इसमें विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 12 हजार करोड़ की लागत से हर घर नल योजना संचालित की जा रही है। अगले वर्ष जून तक सभी घरों को इस योजना से शुद्ध पानी मिलेगा। अर्जुन सहायक परियोजना के पूरा होने से 64 हजार हेक्टेयर सिंचन क्षेत्र की वृद्धि हुई है। इस वर्ष मंडल में 4300 तालाब खुदवाने का लक्ष्य है। 2600 खोदे जा चुके हैं। कृषि विश्वविद्यालय बांदा कुलपति डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती को शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम की कालिंजर दुर्ग से शुल्क हटाने की पैरवी
बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक में डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि कालिंजर दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों से 25 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। डीएम ने बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का आभार जताया। बैठक का संचालन नियोजन निदेशक वीके अग्रवाल ने किया।