फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Migrant laborer dies under stress of loan repayment

कर्ज अदायगी के तनाव में प्रवासी मजदूर ने जान दी

Sun, 09 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Banda: Migrant laborer dies under stress of loan repayment
बांदा। बैंक के कर्ज से परेशान सिक्योरिटी गार्ड ने जहर खाकर जान दे दी। बेटे ने बताया कि वर्ष 2013 में केसीसी से तीन लाख रुपये कर्ज लिया था, जो बढ़कर पांच लाख हो गया। बैंक से ब्याजमाफी योजना का पत्र आया था। इसमें कर्ज अदा करने की बात कही गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर जान दे दी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंडौली गांव में विदिकेश (47) ने शनिवार को दोपहर घर में जहर खा लिया। पत्नी मिथलेश और छोटे पुत्र रविकांत ने जहर की गोलियां छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हालत बिगड़ने पर पर बबेरू सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेटे शशिकांत ने बताया कि पिता विदिकेश अहमदाबाद स्थित कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। दशहरा पर घर आए थे। बताया कि सितंबर में बैंक से दो नोटिस आए थे। इसमें ब्याज माफ कर मूलधन अदायगी को कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने उससे कुछ रुपये भरने के लिए कहा, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। दो साल पहले बहन सुधा की शादी करने पर कर्ज हो गया था। इसी वजह से बैंक का कर्ज अदा नहीं हो पा रहा था। पिता के नाम 25 बीघा खेती है। बैंक शाखा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कर्ज अदायगी का नोटिस नहीं बल्कि ब्याजमाफी योजना की जानकारी दी गई थी।

पहले भी की थी जहर खाने की कोशिश
बेटे शशिकांत ने बताई पिता विदिकेश पहले भी कई बार जहर खाने की कोशिश कर चुके थे। बताया कि घर में जरा सा विवाद होने पर बाजार से जहर की गोलियां खरीद लाते और फिर खाने की कोशिश करते थे। पूरा परिवार मिलकर बचाता था। वह ऐसा तीन-चार बार कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed