फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda,mandi sulak lagu ko

मंडियों में 0.25 प्रतिशत लागू हो मंडी शुल्क

Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
banda,mandi sulak lagu ko
फोटो-6- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग- संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
फोटो-10बीएनडीपी-18 : व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग, सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक प्रकाश द्विवेदी का स्वागत करते व्यापारी।
विज्ञापन

------------
मंडियों के अंदर 0.25 प्रतिशत हो मंडी शुल्क: रविकांत
-बोले, देश में लागू किया जाना चाहिए कृषि कानून
-व्यापारी संवाद में कल्याण बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष आए
-कार्यक्रम में 111 पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने मंडियों के अंदर मंडी शुल्क 0.25 प्रतिशत लागू करने की पैरवी की। दावा किया कि प्रदेश में 20 लाख व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (संगठन) से जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने देश में कृषि कानून लागू करने की भी जरूरत बताई।
विज्ञापन

शहर के एक होटल के सभागार में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने संगठन के स्थानीय नवनियुक्त 111 पदाधिकारियों व सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपे। उन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। उन्होंने किसानों और कृषि उत्पाद से जुड़े व्यापारियों के हित में मंडियों के अंदर 0.25 प्रतिशत मंडी शुल्क की व्यवस्था लागू किए जाने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि विधान परिषद में व्यापारियों के लिए भी सीट रिजर्व की जाएं, ताकि उच्च सदन में व्यापारी अपनी बात रख सकें। प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि देश में कृषि कानून लागू होना चाहिए। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि वह व्यापारियों के आशीर्वाद से चुनाव जीते हैं। हमेशा उनकी समस्याओं के निदान के लिए समर्पित हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि व्यापारी 24 घंटे में जिस समय चाहें अपनी समस्या के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
संगठन पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही सांसद, विधायक को साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह दिए। प्रदेश संगठन मंत्री मनोज जैन ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पप्पू शिवहरे, केवी गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष कुमार सट्टन, सुनील सक्सेना, रवि शिवहरे, रीता गुप्ता, संजय निगम अकेला, संजय काकोनिया, अंजू रानी दमेले, अंजू गुप्ता, ममता त्रिपाठी, चंद्रप्रभा, आरिफ खां, बीके सिंह बड़े भइया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed