{"_id":"63a9dcfab747600f985462d1","slug":"banda-man-sexually-asssaulted-woman-by-feeding-her-intoxicants-duped-lakhs-of-rupees-by-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दे लाखों रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दे लाखों रुपये ठगे
Mon, 26 Dec 2022 11:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, नरैनी, (बांदा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरैनी, (बांदा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:12 PM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गंगा पुरवा गांव के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से फरवरी 2021 में उसकी दोस्ती हो गई थी। वह महिला चित्रकूट घूमने आई, जहा पर उक्त युवक ने एक होटल में रोककर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नरैनी में प्रयागराज की एक विवाहित महिला ने नरैनी के एक युवक पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करने और उसके बाद वीडियो वायरल कर लाखों रुपये एंठने का आरोप लगाया है। महिला की युवक से दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इस संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गंगा पुरवा गांव के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से फरवरी 2021 में उसकी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती इतनी गहरी हो गई वह महिला चित्रकूट घूमने आई, जहा पर उक्त युवक ने एक होटल में रोककर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक ने विवाहित महिला को फोन पर बताया कि मेरे पास तुम्हारे वीडियो हैं, जो उसके पति को देने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। महिला ने धनराशि दे दी। कुछ दिन बाद दोबारा रुपये मांगने पर पीड़िता ने इनकार कर दिया तो युवक ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और दो लाख रुपए की माग की।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि युवक ने उससे जेवरात ले लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।