{"_id":"604a0f7e8ebc3e8c9775bfd2","slug":"banda-man-died-during-the-public-meeting-of-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: सीएम योगी की जनसभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: सीएम योगी की जनसभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख काटा हंगामा
Thu, 11 Mar 2021 06:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
बीच सड़क शव रखने को लेकर परिजनों की पुलिस से हुई झड़प
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बांदा के जीआईसी ग्राउंड में 10 मार्च को मुख्यमंत्री की जनसभा सुनने आए सब्जी विक्रेता विजय (50) की हार्ट अटैक से मौत के मामले में आज दोपहर परिजनों ने अंतिम संस्कार को ले जाते समय शव शहर में महोबा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। युवक की मौत के मामले में मृतक के परिवार वालों ने मुआवजे की मांग कर हंगामा काटा। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
बांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अचानक बेहोश होकर गिरे दलित युवक विजय सोनकर (35) की मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे उसके परिवार वालों ने जेल रोड केवटरा चौराहे पर उसका शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। एसएचओ ने बताया कि मृत युवक के परिजन मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये मांग रहे थे।
उन्हें किसी तरह समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। गौरतलब है कि बुधवार अपराह्न करीब ढाई बजे बांदा मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उनके संबोधन के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे एक युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक की पहचान बांदा शहर के दलित वर्ग के विजय सोनकर (35) के तौर पर हुई है, जो फुटपाथ पर सब्जी बेचने का काम करता था।