फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Jammed by keeping dead body in National Highway

बांदा : राष्ट्रीय राजमार्ग में शव रखकर लगाया जाम

Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Banda: Jammed by keeping dead body in National Highway
Banda: Jammed by keeping dead body in National Highway - फोटो : BANDA
अतर्रा। बागै नदी में मिले किशोर के शव मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने किशोर के पांच साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच के आश्वासन के करीब आधा घंटे बाद जाम खत्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र में बागै नदी पर बने बरछा पुल के नीचे बदौसा रोड निवासी सुधीर यादव के एकलौते पुत्र शिवम (15) का शुक्रवार को दोपहर शव मिला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन शव वापस अतर्रा ले गए और बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हाईवे के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों आदि को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पिता सुधीर ने आरोप लगाया कि शिवम की उसके साथियों ने हत्या की है। नदी में शिवम डूब गया था तो घरवालों को जानकारी क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के निष्पक्ष जांच और दोस्तों पर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खत्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता की तहरीर पर कालिंजर थाना में आशू गिरी, राघवेंद्र गिरी, अर्पित पटेल, हिमांशु शिवहरे और नीलेश मिश्रा के अलावा दो अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो साथियों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक शिवम के साथ गए दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह सभी कालिंजर घूमने गए थे। बागै नदी में नहाते समय शिवम डूब गया। सूचना पर पहुंची गुढ़ा चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोज निकाला। नरैनी सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed