{"_id":"62c5d7b00cc71872516539e9","slug":"banda-grp-head-constable-assaulted-accused-arrested-banda-news-knp7062087171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : जीआरपी हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : जीआरपी हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जीआरपी हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट और थानाध्यक्ष से अभद्रता करने पर चार युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी शराब के नशे में थे।
हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की रात प्लेटफार्म नंबर-एक पर छावनी निवासी मुकेश कुमार शराब के नशे में रेलवे पुल की सीढ़ियों से गिरते बचा। संभलकर चलने को कहा तो अभद्रता करने लगा। इसी बीच उसका पुत्र तरुण और भाई शनि व डिग्गी चौराहा निवासी आयुष आ गए और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष और अन्य जीआरपी जवान पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल और आरोपियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया। कहा कि शराब के नशे में आरोपियों ने अभद्रता की।