{"_id":"6352f1914a848c18d27ecff5","slug":"banda-from-24-to-jhansi-two-special-trains-will-run-from-jhansi-and-one-from-kanpur-banda-news-knp7245392181","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से झांसी से दो और कानपुर से एक मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से झांसी से दो और कानपुर से एक मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी
विज्ञापन
फोटो 21 बीएनडीपी 06- रेलवे स्टेशन के आरक्षण खिड़की में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपदान मेला में पहुंचने के लिए रेलवे झांसी से दो और कानपुर से एक मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। कर्वी तक जाने वाली ये ट्रेनें 24 से 27 अक्तूबर तक चलेंगी। झांसी-बांदा पैसेंजर ट्रेन कर्वी तक चलेगी।
स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि दीपावली पर रेलवे ने मेला स्पेशल तीन पैसेंजर ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। पहली मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 8:35 बजे चलेगी। यह ट्रेन 1:40 बजे बांदा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कर्वी से 6:30 बजे चलेगी और बांदा 8:50 बजे आएगी।
दूसरी ट्रेन झांसी से शाम को सात बजे चलेगी और बांदा रात 12:05 बजे आएगी। वापसी में कर्वी से सुबह 4:10 बजे चलेगी और बांदा 5:55 बजे पहुंचेगी। मेला स्पेशल एक ट्रेन कानपुर से कर्वी के लिए चलेगी, लेकिन अभी इसका समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल त्योहार के चलते बांदा से होकर आसपास के जिलों और महानगरों को जाने वाली ट्रेनों की सभी सीटें फुल हैं। इनकी वेटिंग लिस्ट भी लंबी है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का निर्णय किया है।