फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Final survey of 1913 houses for compensation will start from September 15

बांदा : मुआवजे के लिए 1913 घरों का फाइनल सर्वे 15 सितंबर से हो जाएगा शुरू

Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Banda: Final survey of 1913 houses for compensation will start from September 15
03बीएनडीपी01 केन बेतवा लिंक से प्रभावित क्षेत्र। - फोटो : BANDA
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। मुआवजे के लिए 15 सितंबर से पहले मुख्य बांध ढोढ़न के प्रभावित गांवों की संपत्ति का फाइनल सर्वे शुरू हो जाएगा। मुख्य बांध के डूब क्षेत्र में 10 गांव आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन गांवों के 1913 घरों के 8,339 लोग प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि बांध बन जाने से छह जिलों बांदा, महोबा, झांसी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ के 62 गांव के 2480 किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय के प्रारंभिक डीपीआर के मुताबिक 637 कच्चे घर, 1252 आधे कच्चे-पक्के मकान और 24 पक्के मकान डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। प्रभावित घरों के मालिकों को मुआवजा पक्के मकान का डेढ़ लाख, आधा कच्चा-पक्का मकान का एक लाख और कच्चे मकान का 50 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध के कमांड क्षेत्र में आ रहे परिवारों का मुख्य व्यवसाय खेती है। इस क्षेत्र में खरीफ सीजन में 2665 हेक्टेयर और रबी सीजन में 1173 हेक्टेयर में खेती होती है। खरीफ की सबसे महत्वपूर्ण फसल सोयाबीन है, जिसका क्षेत्रफल 685.69 हेक्टेयर है।

अन्य महत्वपूर्ण फसलें चना 677.06 हेक्टेयर, धान 669.53 हेक्टेयर हैं है। इसके अलावा तिल, मिर्च और ज्वार भी उगाई जाती है। रबी सीजन में गेहूं सबसे महत्वपूर्ण फसल होती है, जिसका क्षेत्रफल 890.85 हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed