फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmer shot in the enmity of Panchayat elections

पंचायत चुनाव की रंजिश में किसान को गोली मारी

Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Banda: Farmer shot in the enmity of Panchayat elections
गोली से घायल ओंकारनाथ द्विवेदी का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। पंचायत चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान के चाचा ने किसान पर फायर झोंक दिया। गोली बायें सीने में जा धंसी। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी ओंकारनाथ द्विवेदी (54) शनिवार को सुबह करीब नौ बजे गांव स्थित दुकान में कुछ लोगों के साथ बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही भंजन सिंह बाइक से आया और अपशब्द कहते हुए 315 बोर तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके सीने में जा धंसी। ओंकारनाथ वहीं जमीन पर गिर गया। आरोपी भंजन बाइक छोड़कर भाग गया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेटे रवि द्विवेदी ने बताया कि उसके बेटे की तबियत खराब होने पर पिता ओंकारनाथ डॉक्टर के पास दवा लेने गए थे। लौटते समय किराना दुकान में रुक गए थे। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे रवि द्विवेदी और भतीजे राजा द्विवेदी ने बताया कि पंचायत चुनाव में वोट न देने पर भंजन सिंह खुन्नस खाए था। वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। पहले भी जबरन विवाद की कोशिश की थी, लेकिन बुजुर्गों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। यह भी बताया कि गांव की एक युवती और पुलिस पार्टी पर गोली चलाने के मामले में ओंकारनाथ गवाह भी हैं। इसी से रंजिश रखता है।

एक्सरे में नजर आती सीने में फंसी गोली।

एक्सरे में नजर आती सीने में फंसी गोली।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed