{"_id":"6343122d1660a8551d03826b","slug":"banda-farmer-dies-due-to-current-girl-burns-banda-news-knp7224294102","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत, युवती झुलसी
विज्ञापन
अतर्रा। थाना क्षेत्र के एक गांव में कटे केबल के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी बुद्धि त्रिपाठी (40) रविवार को सुबह फर्राटा पंखा उठाकर दूसरे स्थान पर रखने लगा। तभी तार कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पहुंची पत्नी ने देखा और शोर मचाया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव वापस घर ले गए। बुद्धि त्रिपाठी किसानी करता था और दो भाइयों में छोटा था। एक अन्य घटना में ऐंचवारा गांव में शोभा (23) पत्नी इंद्र कुमार शनिवार की देर रात कटे केबल की चपेट में आकर झुलस गई। उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।