फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newlyweds body found hanging in Banda

Banda: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायका पक्ष बोला- शव को यथास्थिति रखा जाए, मौके पर पुलिस बल मौजूद

Tue, 15 Nov 2022 11:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 11:30 AM IST
सार

पैलानी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने शव को यथास्थिति रखने की फरियाद की है। मौके पर पैलानी तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कह मायके पक्ष के आने पर पंचनामा किया जाएगा।

विज्ञापन
Newlyweds body found hanging in Banda
मृतका सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में सोमवार की देर शाम नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पुलिस से शव की यथास्थिति बनाए रखने और उनके आने पर ही शव को फंदे से उतारने की फरियाद की। पुलिस ने शव की यथास्थिति बरकरार रखी है।

विज्ञापन

पिपरहरी गांव में नवविवाहिता सोनम (21) पत्नी रोहित नामदेव का शव साड़ी से छत के छल्ले में लटकता मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। मृतका की सास मिथलेश व ननद छोटी बिट्टी ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर मवेशी चराने गईं थीं। शाम को घर आईं तो परचून की दुकान में खड़े ग्राहक को सामान दिया।
विज्ञापन

20 रुपये का फुटकर न होने पर वह घर के अंदर गई, तो बहू को आवाज दी। आवाज ने सुनाई देने पर दरवाजा बंद होने पर उसने पैर से दरवाजे में धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। सोनम फंदे में लटकी पाई गई। उन्होंने पलरा पेट्रोल पंप में कार्यरत अपने पुत्र रोहित नामदेव को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पति ने चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां ओमप्रकाश द्विवेदी व थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी को सूचना दी। परिजनों ने सोनम के मायके छठी भंभौरी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश को सूचना दी। मायके पक्ष से पैलानी पुलिस को फोन करके शव की यथास्थिति बनाए रखने की फरियाद की।

उनके आने पर ही शव उतारे जाने की बात कही। तहसीलदार पैलानी रामचंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष का इंतजार हो रहा है। तहरीर मिलने पर शव का पंचनामा किया जाएगा। घटना स्थल पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed