{"_id":"6394cf052401b9173e5f9d6e","slug":"banda-contract-of-two-conductors-terminated-after-getting-passenger-without-ticket-banda-news-knp73280186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिना टिकट यात्री मिलने पर दो कंडक्टरों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिना टिकट यात्री मिलने पर दो कंडक्टरों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रोडवेज बस में बिना टिकट यात्री मिलने के मामले में यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट पर एआरएम ने दो कंडक्टरों की संविदा समाप्त कर दी है। दोनों की जमानत के प्रतिभूति राशि भी जब्त की गई है।
एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को यातायात निरीक्षक दल ने बांदा-फतेहपुर मार्ग पर बांदा डिपो की रोडवेज बस की जांच की थी। इसमें सात सवारियां बिना टिकट मिलीं थी। उसी दिन बांदा-कालिंजर मार्ग पर बांदा डिपो की बस में छह सवारियां बिना टिकट मिलीं।
यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर कंडक्टर कुलदीप द्विवेदी और हरीओम की संविदा समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि बसों में राजस्व चोरी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, यातायात निरीक्षकों की मोबाइल के जरिये लोकेशन देने वाले सात कंडक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। पिछले दिनों चेकिंग के दौरान कंडक्टर के मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप मिला था। इसमें कई जिलों के कंडक्टर जुड़े हैं। इसमें मुखबिरों द्वारा भेजे गए जांच दल के लोकेशन मैसेज पड़े मिले थे।