फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Chakresh Yadav of Satna first in the state marathon running competition

बांदा : राज्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में सतना के चक्रेश यादव प्रथम

Sun, 09 Oct 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda: Chakresh Yadav of Satna first in the state marathon running competition
फोटो-09 बीएनडीपी014 - फोटो : BANDA
कालिंजर (बांदा)। कस्बे में यूपी-एमपी की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश सतना के चक्रेश यादव ने पहला, जगदीश यादव चित्रकूट ने दूसरा और चित्रकूट के ही संतोष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में चित्रकूट की रिंकी यादव ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय और सीता सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी प्रतियोगिता है। भविष्य में और मैराथन दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएंगी। जिला पंचायत सदस्य मीरा पटेल ने कहा कि यह मैराथन दौड़ प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष कराई जाएगी।
विज्ञापन

इससे युवा व छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। दौड़ में मध्य प्रदेश से सटे जिले पन्ना, सतना, रींवा, छतरपुर, व यूपी के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर आदि जनपदों से आए युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष अटल बिहारी पटेल व संयोजक अटल बिहारी कबीर, संचालक धनीराम यादव रहे। इसके साथ ही प्रधान दयाराम सोनकर, राजेंद्र श्रीवास, बृजकिशोर यादव, कोमल कुशवाहा, अतुल द्विवेदी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed