{"_id":"6352f1958440e022186e5291","slug":"banda-cdo-angry-over-negligence-in-dastak-campaign-banda-news-knp724539695","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तक अभियान में लापरवाही पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तक अभियान में लापरवाही पर सीडीओ नाराज
विज्ञापन
बांदा। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की। तिंदवारी, बिसंडा, नरैनी व बबेरू में घर-घर दस्तक की गतिविधि कम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। ब्लाक अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि नगर निकायों में जल भराव की स्थिति को शत प्रतिशत समाप्त किया जाए। ब्लाक बबेरू, बिसंडा, तिंदवारी, कमासिन, बड़ोखर में नालियों की सफाई व जल भराव का निस्तारण और झाड़ियों की कटाई न होने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत को 31 अक्तूबर तक निस्तारण के निर्देश दिए।
बिसंडा व महुआ में शौचालय निर्माण की गति धीमी पर पंचायत राज अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। बबेरू ब्लाक में सूअरों के विचरण को रोकने के लिए पालकों को जागरूक करने के लिए कहा। सीएमओ, अपर सीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।