बांदा। यूथ फुटबाल कप प्रतियोगिता में बांदा टीम विजयी रही। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच बांदा एफसी व अतर्रा के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में बांदा ने चार गोल किए। अमन ने तीन और ऋषि ने एक गोल किया।
अतर्रा टीम से राधेश्याम ने एक गोल किया। रेफरी की भूमिका पुलकित ने निभाई। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाह ने विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ो को ट्रॉफी व इनाम देकर सम्मानित किया। आयोजन बांदा फुटबाल क्लब ने किया था। प्रतियोगिता आयोजक व बांदा एफसी के कौशल त्रिपाठी ने कहा कि फुटबाल के प्रति खिलाड़ियों को रूझान बढ़ा है। शहर व क्षेत्रीय टीमों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। शीघ्र बुदेलखंड की प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। इस मौके पर जीतेंद्र मिश्रा, राजेश, वीरेंद्र, विमल, अनंत, धीरू, प्रवीण आदि मौजूद रहे।