{"_id":"634b0beac1d0241eec628894","slug":"banda-bike-riding-youth-dies-due-to-truck-collision-banda-news-knp7234777164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इसी वर्ष फरवरी में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इसी वर्ष फरवरी में हुई थी शादी
Sun, 16 Oct 2022 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ससुराल जा रहा था। दुर्घटना के बाद लगभग आधा घंटा तक जाम की नौबत रही। पुलिस पहुंचने के बाद राजमार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
सीमावर्ती फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कलवाकेरी गांव निवासी रजोल (27) शुक्रवार की रात बाइक से अपनी ससुराल नहरी (बांदा) गांव जा रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। रजोल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मोबाइल पर पत्नी पूनम का फोन आने पर उसकी पहचान हो सकी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई पंकज सैनी ने बताया कि रजोल फतेहपुर में फूलमाला की दुकान किए था। वह पत्नी से मिलने ससुराल नहरी गांव जा रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। रजोल की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। पत्नी पूनम तीन माह की गर्भवती है। रक्षाबंधन के बाद से वह अपने मायके में है। प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।