फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda beat Fatehpur by five goals

बांदा ने फतेहपुर को पांच गोल से हराया

Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Banda beat Fatehpur by five goals
Banda beat Fatehpur by five goals - फोटो : BANDA
बांदा। अंतरजनपदीय फुटबाल मैच में बांदा फुटबाल क्लब ने फतेहपुर को 5 गोल से हरा दिया। बांदा क्लब के अमन ने चार और करन ने एक गोल दागा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आयोजकों ने पुरस्कृत किया। आयोजन डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन (डीएफए) ने किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा एफसी और फतेहपुर एफसी टीमों ने खेल की शुरूआत में गोल दागने के लिए जमकर पसीना बहाया, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में बांदा एफसी ने शानदार वापसी की और पांच गोल की बदौलत मैत्री फुटबाल मैच जीत लिया। बांदा टीम के खिलाड़ी शीलू, सुमित, सोमू, आशू, दिव्यांशु और अभय ने अच्छा प्रदर्शन किया। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा और हमीरपुर भाजयुमो अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी तथा डीएफए सचिव कौशल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरूआत की। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रेफरी प्रियांशु त्रिपाठी और सहायक रेफरी राहुल व आदित्य रहे। पुलकित त्रिपाठी, अनंत सिंह, रईस, आशीष, रवि, जगीरा, विक्की, धर्मेंद्र, प्रवीण, गौरव आदि ने खिलाड़ियों की हौंसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed