{"_id":"349ee5262c6d1099776e31aac53870ed","slug":"banda-bar-association-the-simple-and-partners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बांदा बार एसोसिएशन सबसे सरल और सहयोगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बांदा बार एसोसिएशन सबसे सरल और सहयोगी’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानांतरित जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामकृष्ण गौतम ने बांदा बार एसोसिएशन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश का सबसे सरल और सहयोगी एसोसिएशन है।
विज्ञापन
शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आयोजित अपने विदाई समारोह में श्री गौतम ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य है कि ऋषि बामदेव की नगरी में एक वर्ष से ज्यादा काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
नवागंतुक जिला जज चिंतामणि तिवारी सहित काफी तादाद में न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण त्रिपाठी, शंकर सिंह गौतम, रामस्वरूप सिंह, शिव नायक सिंह गौतम, आनंद सिन्हा, रणवीर सिंह चौहान सहित बृजराज सिंह परिहार, अशोक दीक्षित, विजय बहादुर सिंह परिहार, यज्ञस्वरूप गुप्ता आदि ने भी श्री गौतम के कार्यकाल को सराहा। बार अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों को शनिवार को तहसील अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड से आए सिविल जज सीनियर डिवीजन तौफीक अहमद ने शपथ दिलाई।
बार अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामता प्रसाद पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव मजीद अहमद, कोषाध्यक्ष मृगेंद्र चतुर्वेदी और संयुक्त सचिव रामजी अवस्थी, देव कुमार पटेल व विनोद पांडेय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
एसडीएम धीरेंद्र कुमार, इल्डर्स कमेटी चेयरमैन रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रुद्र प्रताप सिंह सेंगर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह राजपूत, चुनाव अधिकारी इंद्रदेव सिंह समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन महेश शरण तिवारी ने किया।