फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda

बांदा: हादसे में व्यापारी नेता और दूल्हे की बहन की मौत

Tue, 25 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
banda
अतर्रा/खुरहंड। नेशनल हाईवे में बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो ने सोेमवार की सुबह भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पारिवारिक चाचा व व्यापारी नेता को रौंद दिया। इसके बाद बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिससे दूल्हे की चचेरी बहन की भी मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गिरवां क्षेत्र के खुरहंड पुलिस चौकी अंतर्गत छिबांव गांव निवासी राम मोहन द्विवेदी उर्फ गप्पू भइया (49) सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उन्हें रौंद दिया और बेकाबू होकर पेड़ में जा टकराई। हादसे में राम मोहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी दूल्हा दीपक व दुल्हन अनीता, चालक सीताराम, रामप्रताप, भूमपुर झुंझनू (राजस्थान) निवासी सुशील कुमार और दूल्हे की चचेरी बहन कृष्णा उर्फ माधवी (6) पुत्री रोशन लाल घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद माधवी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल दूल्हे ने बताया कि उसकी बरात रीवां (एमपी) के जाबा गांव गई थी। विदाई के बाद महेंद्रगढ़ लौट रहे थे। उधर, राममोहन के भाई बसपा नेता व प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी ने बताया कि राममोहन चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह व्यापार मंडल में कोषाध्यक्ष थे। ठेकेदारी भी करते थे। खुरहंड में ट्रेडर्स की दुकान है। घटना की सूचना पर विधायक सहित मुकुंदलाल द्विवेदी, श्यामजी, राजेश सिंह, रामजी द्विवेदी आदि ने घर पहुंचकर संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का धूमधाम से मनाया था जन्मदिन
व्यापारी नेता राम मोहन द्विवेदी के पुत्र शिवम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जन्मदिन था। पहली बार पिता ने उसका जन्म दिन धूमधाम से मनाया। बेहद खुश थे। खुद सेल्फी लेते रहे और पूरे घर की मोबाइल पर फोटो खींचते रहे। क्या पता था कि कुछ दिन बाद पिता का सिर से साया छिन जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed