फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Banda laggar Chitrakoot tops in non-communicable disease campaign

बांदा : गैर संचारी रोग अभियान में बांदा फिसड्डी चित्रकूट अव्वल

Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Banda: Banda laggar Chitrakoot tops in non-communicable disease campaign
बांदा। गैर संचारी रोग रोकने के लिए चलाए गए अभियान में सीबैक और स्क्रीनिंग में चित्रकूट जनपद प्रदेश में अव्वल रहा। महोबा मंडल में दूसरे और प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। अभियान की सफलता पर अब इसे बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया गया है। बांदा 68वें पायदान पर रहकर फिसड्डी रहा। अपर निदेशक ने कम्युनिटी हेल्थ आफीसर को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि चित्रकूट में 95,460 लोगों की सीबैक और 47,730 की स्क्रीनिंग का लक्ष्य था। अब तक 76,779 (80.43 फीसदी) की सीबैक और 47,730 में 92,239 (193.25 फीसदी) लोगों की स्क्रीनिंग की गई। प्रदेश में चित्रकूट ने नंबर वन स्थान हासिल किया है। इसी तरह महोबा में 62,530 में 40,802 (65.25 प्रतिशत) सीबैक और 31,565 में 29,103 (93.08 फीसदी) की स्क्रीनिंग हुई। यह पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन

बांदा में 1,07,670 में से 11,574 (10.75 फीसदी) सीबैक और 53,835 में 10,773 (20.01 प्रतिशत) की स्क्रीनिंग हुई। यहां स्थिति चिंताजनक होने पर अपर निदेशक और मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार ने हेल्थ आफीसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक ने बताया कि गैर संचारी रोग अभियान पहली से 30 जून तक चलाया गया था। अब इसे 15 दिन और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रोगों की होती है स्क्रीनिंग
मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ के जरिए लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है। यहां आने वाले 30 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को जांच में शामिल किया जाता है। इनमें ओरल व ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज आदि की जांच होती है। मरीजों में लक्षण प्रतीत होने पर उनका ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर भरकर उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed