फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Ayodhya won the final by defeating Gorakhpur

Banda News: गोरखपुर को हराकर अयोध्या ने जीता फाइनल

Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: Ayodhya won the final by defeating Gorakhpur
जश्न मनाते विजेता टीम अयोध्या के खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
बबेरू। ज्वाला प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अयोध्या टीम ने जीता। उसने गोरखपुर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया। विजेता टीम को एक लाख 11 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 61 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। मैन आफ द मैच रवि सिंह व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आयुष्मान को मिला।
विज्ञापन

जेपी शर्मा इंटर कालेज ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। गोरखपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 119 रन बनाए। बल्लेबाज पार्थ पटेल ने 40, शिवम तिवारी ने 36, अंकित ने 12 व स्वाभिमान ने 11 रन लिए। गेंदबाज विजय यादव, मोंटी सिंह, अमर, विपिनचंद्रा को विकेट मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने आई अयोध्या टीम ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज रवि ने 78 बनाए। गोरखपुर के गेंदबाज अनुभव को एक विकेट मिला। फाइनल मैच जीतते ही अयोध्या टीम ग्राउंड में उतर आई और जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने विजेता व उप विजेता टीमों के कप्तानों को ट्राफी सौंपी। अंपायर प्रणव व सुरेंद्र द्विवेदी, महेंद्र गुप्ता और कमेंट्रेटर सुरेंद्र साहिल, शिव शंकर, अभिषेक तिवारी व दीपक श्रीवास्तव रहे।

अजय सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी समेत विवेकानंद गुप्ता, बच्चा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, विजय विक्रम सिह, रमाकांत पटेल, अर्पित, रिंकू सिंह, पंकज द्विवेदी, राम प्रकाश साहू, राजीव मिश्रा, राजा दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed