फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Attack on police, 39 arrested including Pradhan

बांदा: खेत से ट्रैक्टर निकलने पर विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, प्रधान समेत 39 गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Oct 2021 06:58 PM IST
सार

बांदा जिले में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष को निपटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Banda: Attack on police, 39 arrested including Pradhan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में ग्राम प्रधान के खेत की मिट्टी को लेकर हुए विवाद ने दो पक्षों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी, डंडा, तमंचा, कुल्हाड़ी से लैस दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच पहुंची पुलिस से भी उनका टकराव हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले की भी कोशिश की। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 39 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 11 महिलाएं हैं। उनकी लाठियां, तमंचा, कुल्हाड़ी आदि जब्त कर ली। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम पौने 4 बजे पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव की है। ग्राम प्रधान अमर निषाद अपने खेत की मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली से अपने प्लाट में डाल रहा था। ट्रैक्टर यादव बिरादरी के खेतों से निकल रहा था। इसी को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के देव कुमार आदि के बीच विवाद हो गया। बड़ी संख्या में दोनों पक्ष के लोग अस्त्र-शस्त्र से लैस होकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह व एसआई चंद्रजीत सिंह यादव फोर्स लेकर पहुंच गए। दोनों पक्ष पुलिस से भिड़ गए। बकौल पुलिस एकराय होकर पथराव किया और पुलिस पर तमंचा लहराते हुए महिला-पुरुष हमलावर हो गए। 

पुलिस ने हालात में काबू करते हुए ग्राम प्रधान अमर निषाद और उसके विपक्षी देव कुमार यादव सहित दोनों पक्षों के 28 पुरुष व 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनकी लाठी, कुल्हाड़ी, तमंचा आदि अपने कब्जे में ले लिए।

 

पैलानी थाना पुलिस ने सभी 42 आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 332, 353, 336, 323, 504, 506 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट तथा एक अन्य रिपोर्ट में राजू यादव के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। है। गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

ये लोग हुए गिरफ्तार
अमर निषाद (प्रधान), देव कुमार यादव, छोटकू यादव, ब्रजेश यादव, कुबेर यादव, राजू यादव, बबलू यादव, राकेश यादव, रामबाबू निषाद, मुन्ना, चुन्नू निषाद, रमेश निषाद, शिवभजन, रोहित निषाद, लखन, अनिरुद्ध निषाद, जयकरन निषाद, सुरेश निषाद, लल्लू निषाद, महेश, दीनदयाल निषाद, गोविंद, सुरेश, बच्ची निषाद, शिव कुमार, सिद्दन बाबू, छोटकू निषाद, शिवानी यादव, सियादुलारी, लक्ष्मनियां निषाद, राजरानी निषाद, रामदुलारी निषाद, सूरजकली, सियारानी निषाद, राजकुमारी निषाद, जग्गी निषाद, रमीता निषाद और सुमित्रा निषाद। यह सभी कुकुवा खास गांव के हैं। गिरफ्तार राजू यादव के पास 315 बोर तमंचा मय 9 कारतूस और अन्य अस्त्र बरामद बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed