फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: After 8 months of marriage girl committed suicide

Banda Suicide: शादी के आठ माह बाद युवती ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 08 Sep 2022 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda: After 8 months of marriage girl committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में शादी के आठ माह बाद युवती का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव में सोनू देवी (20) पत्नी शिशुचंद्र का शव बुधवार की रात कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सास ने शव देख परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का कहना है कि सोनू पांच दिन पूर्व मायके से आई थी।
विज्ञापन


तब से गुमसुम थी। उसने आत्महत्या की है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं बता सका। वहीं कमासिन निवासी मृतका के भाई आशीष ने बताया कि सोनू की शादी आठ माह पूर्व हुई थी। आरोप लगाया कि एक लाख रुपये और बाइक के लिए ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू की पीटकर हत्या की गई और फिर फंदे पर लटका दिया गया। बिसंडा थानाध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि मृतका सोनू के पिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed