{"_id":"63558bea2c0d8645a74ebb21","slug":"banda-101-special-buses-were-sent-to-chitrakoot-fair-banda-news-knp7248393100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट मेले में 101 स्पेशल बसें भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट मेले में 101 स्पेशल बसें भेजी गईं
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट के दीपदान मेले में स्पेशल बसों का संचालन रविवार से शुरू हो गया। आरएम और एसएम ने बसों के संचालन की व्यवस्था संभाली। पहले दिन 101 बसें चित्रकूट मेले में भेजी गईं, लेकिन अपेक्षा से कम सवारियां मिलीं। परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम मंडल से 140 बसें दीपदान मेले में लगाई हैं।
पहले दिन 101 बसें चित्रकूट के लिए रवाना हुई। बांदा डिपों में खुद आरएम राजीव कुमार शर्मा व एसएम विनय कुमार सिंह ने व्यवस्था संभाली। समय सारिणी के अनुसार मार्गों में बसों को भेजा गया। आरएम ने बताया कि मेले में बसों की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे, लेकिन पहले दिन अपेक्षा से बहुत कम सवारियां निकलीं।
ऐसी स्थिति कोरोना काल में भी नहीं थी। 10 सवारी पर भी बस को चित्रकूट भेजा गया, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। उम्मीद जताई है कि सोमवार को मेले में तेजी आएगी। बताया कि बांदा चुंगी चौकी नवाब टैंक व चित्रकूट के शिवरामपुर में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विभाग 28 अक्तूबर तक 24 घंटे सेवाएं देगा।