{"_id":"5e0102d18ebc3e87d87eb975","slug":"bag-filled-with-one-lakh-rupees-from-gas-agency-operator-s-car-banda-news-knp534030013","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक की कार से एक लाख रुपये से भरा बैग पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी संचालक की कार से एक लाख रुपये से भरा बैग पार
विज्ञापन
अतर्रा। गैस एजेंसी संचालक को चकमा देकर उसकी कार में रखी एक लाख रुपये से भरी बैग अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। बैग में एजेंसी संचालक के रिवाल्वर का लाइसेंस, मोबाइल फोन और चेकबुक आदि भी थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही है।
यहां थाने के नजदीक स्थित ब्रम्ह नगर निवासी और नरैनी में इंडेन गैस एजेंसी चला रहे अवनीश अवस्थी पुत्र रामचरित अवस्थी सोमवार को दोपहर अपनी स्कार्पियो कार से पैतृक गांव गड़ांव जा रहे थे। कस्बे में बांदा रोड नेशनल हाईवे पर चूड़ी वाली गली के सामने अपने सहयोगी को खैरात की दुकान में किसी काम से भेज दिया।
खुद कार पर बैठकर उसका इंतजार करने लगे। इसी बीच एक युवक ने उन्हें कार का टायर पंक्चर होने की सूचना दी। अवनीश ने अपने साथी को फोन कर बुलाया और पंक्चर पहिया बदलने में जुट गए। इसी दौरान उनकी कार में रखा बैग पार हो गया। अवनीश ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये, बैंक चेकबुक, रिवाल्वर का लाइसेंस बुक और कार के कागजात, मोबाइल फोन तथा एजेंसी की मोहरें आदि रखी हैं।
विज्ञापन
थाना इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के पास स्थित शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। आसपास के लोगों से पूछतांछ की। इंसेपक्टर ने बताया कि टीम गठित कर जल्द ही घटना का खुलासा होगा।