{"_id":"958b85ffc2aa1d1913d69e45fece700d","slug":"badminton-championships-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को बेहतर मौका प्रदान करने लिए हार्पर क्लब ने तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की है। यह तीन फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
बुंदेलखंड के सभी जिलों समेत यूपी-एमपी के कई जनपदों से बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल होंगे। तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को हार्पर क्लब में बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजन समिति ने मीडिया को प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां खां, क्रीड़ा सचिव अरुण अवस्थी उर्फ चच्चू, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पुरवार और मीडिया प्रभारी काजी जमीर ने बताया कि प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। बुंदेलखंड समेत कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा, बनारस, झांसी और मध्य प्रदेश के ग्वालियर आदि शहरों के खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इनके ठहरने आदि की व्यवस्था क्लब की तरफ से की गई है। प्रतियोगिता में बैडमिंटन कोच अनवर अली सहित आलोक सिंह, अजयंत उर्फ दीपू, अशफाक अहमद, विपुल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रोहित जैन आदि व्यवस्थाएं कर रहे हैं।