फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   baberoo baar adhyaksh bane umaakaant

बबेरू बार अध्यक्ष बने उमाकांत

Sat, 23 Jan 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
baberoo baar adhyaksh bane umaakaant
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमाकांत तिवारी और महामंत्री देशराज मौर्य चुने गए। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंगरौर निर्वाचित हुए हैं। उमाकांत को 89 मत मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी छोटकूराम वर्मा को 23 मतों से हराया। महामंत्री पद में देशराज ने 84 वोट लेकर प्रतिद्वंद्वी शंकर प्रसाद प्रजापति को 13 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंगरौर को 101 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार को 47 मतों से शिकस्त दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, सामान्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय (प्रथम), पुस्तकालय अध्यक्ष मुन्नी लाल विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन सुनील कुमार पांडेय (द्वितीय) निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में मो. हनीफ, जयप्रकाश पटेल, बाबूलाल प्रजापति, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार पटेल, विजेंद्र कुमार त्रिपाठी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शिवकुमार प्रजापति, अरविंद कुमार तिवारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर कमेटी चेयरमैन मैकू लाल प्रजापति, चुनाव अधिकारी रामेंद्र सिंह, एल्डर कमेटी सदस्य जय गोपाल गुप्ता, शिवलोचन राम, दिनेश सिंह पाल, यदुनंदन यादव की देखरेख में मतदान और मतगणना हुई। नतीजे भी कमेटी ने ही घोषित किए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव कुमार सिंह व मंत्री नरोत्तम यादव ने विजयी पदाधिकारियों से अधिवक्ताओं के हित वाले कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा व कस्बा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed