फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   baarish se badha baadh ka khatara, shaasan ne jaaree kie 1.20 karod

बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, शासन ने जारी किए 1.20 करोड़

Tue, 18 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
baarish se badha baadh ka khatara, shaasan ne jaaree kie 1.20 karod
बांदा। लगातार हो रही बारिश से संभावित बाढ़ के मद्देनजर शासन ने चित्रकूटधाम मंडल को राहत और बचाव कार्यों के लिए फिलहाल सवा करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह तीन जनपदों बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के लिए है। हालांकि फिलहाल मंडल की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। बाढ़ का खतरा मध्य सितंबर तक बना रहता है। शासन ने तीनों जनपदों के प्रशासन को अलर्ट रहने और पहले से तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

प्रमुख अपर सचिव (राजस्व विभाग) रेणुका कुमार ने जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पिछले एक सप्ताह से बारिश हो रही है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। छोटी नदियों के भी जलस्तर में वृद्धि हो रही है। ऐसे में सभी नदियों और बांधों के जलस्तर पर लगातार सतर्क निगाह रखी जाए। नदियों के खतरे का निशान पार करते ही बचाव एवं राहत कार्य शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। प्रमुख सचिव ने चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपदों में बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लिए 1.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस बजट से राजस्व विभाग बाढ़ चौकियों की व्यवस्था करेगा। आपूर्ति विभाग को राशन सामग्री, चिकित्सा विभाग को जरूरी दवाओं, स्थानीय निकाय को सफाई व कीटनाशक दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

जनपद बांदा की बड़ी- छोटी नदियां: यमुना, केन, बागै, रंज, बाणगंगा, चंद्रावल नदी। सहेवा, गडऱा, पिपरा, उसरा, सैमरी नाला आदि।
जनपद बांदा के बाढ़ प्रभावित गांव: गोड़ीबाबा, गंछा, कहला, माधौपुर, रामपुर, अछरौंड़, उजरेहटा, चटचटगन, कनवारा, ब्रम्हाडेरा, दोहा, कुलकुम्हारी, करौली, लोहारी, टोलिया, जमुनीपुरवा, अनथुवा, गुमाई, खम्हौरा, हस्तम, इंगुवा, कठार, खेरा, चरका, लखनपुर, औदहा, सरस्वाह, गढ़ीचांदपुर, निभौर, मूंगुस, पैगंबरपुर, अजीतपुर, प्रेमपुर, केसरूआ, चटसरा, कीरतपुर, नौहाई, पहाड़पुर, कल्हरा, हड़हा, शाहपाटनपुर, सढ़ा, पुंगरी, अमचौली, चिल्ल, सादीमदनपुर, गुरगंवा, सिंधनकला, इछावर, तारा, खजुरी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद की मुख्य बाढ़ चौकियां: प्राथमिक विद्यालय खिन्नीनाका, रघुवंशी डेरा, लुकतरा, भूरागढ़, बेंदाघाट, चिल्ला, सादीमदनपुर, दोहतरा, भवानीपुर, तारा, खजुरी, पैलानी, नरी, रेहुंटा, गुढ़ाकलां, कल्लापुरवा, गहबरा, क्योटरा, पुकारी, शहबाजपुर, गुढ़ाकलां, मानपुर, सिंहपुर माफी, ओरन, बदौसा, बरछा, तरसूमा, मुरवल, औगासी, टोलाकाजी, मर्का, चरका, दांदौ, बीरा, लखनपुर, ममसी खुर्द, इटरा आदि।

मंडल के बांधों में 15 जून से अब तक हुई बारिश (मिलीमीटर में)
रनगवां (छतरपुर) में 200, गंगऊ (छतरपुर) 420, बरियारपुर (पन्ना) 350, ओहन (चित्रकूट) 300, बरूआ (चित्रकूट) 250, गुंता (चित्रकूट) 320, रसिन (चित्रकूट) 210, अर्जुन (महोबा) 220, कबरई बांध (महोबा) 310, मझगवां (महोबा) 100, उर्मिल बांध (महोबा) 150, मौदहा बांध (हमीरपुर) में 400 मिमी वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed