{"_id":"5f0ca3588ebc3e63d61eb327","slug":"auto-driver-murdered-with-a-sharp-weapon-banda-news-knp571007293","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
बांदा। आटो में बालू की ढुलान कारोबारी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। शव घर से लगभग 500 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। सिर और जिस्म में गहरे घाव थे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के बल्देव पुरवा (कुलसारी) गांव में सोमवार को सुबह बच्चा यादव (38) पुत्र देवीदयाल का घर से करीब आधा फर्लांग दूर कच्ची सड़क पर रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा मिला। फतेहगंज थानाध्यक्ष राधेबाबू और बदौसा थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की। अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान और अतर्रा सीओ सियाराम भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र यादव की तहरीर पर थाने में अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा और चार बच्चे छोड़ गया है। चारों बच्चे नाबालिग हैं।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि बच्चा बड़ार नाला और बागै नदी से अपने आटो में बालू की बोरियों की ढुलान करता था। बताया कि बालू कारोबार को लेकर दो दिन पूर्व बच्चा का झगड़ा पड़ोसी गांव छतैनी के दो लोगों से हुआ था। आशंका जताई कि हत्या में उनका हाथ हो सकता है। दो वर्ष पहले बैंक से कर्ज में आटो खरीदा था।