{"_id":"5e56b7cb8ebc3ec9857fa4e2","slug":"attack-on-the-team-changing-the-electricity-meter-banda-news-knp547140275","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मीटर बदल रही टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मीटर बदल रही टीम पर हमला
विज्ञापन
बांदा। मीटर चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम पर स्थानीय दबंग युवक ने अपने साथी के साथ हमला कर दिया। दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने हमला और सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विद्युत परीक्षण खंड के अवर अभियंता विवेक सिंह आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह शहर के क्योटरा पहाड़ तले टीम के साथ उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलवाने का काम कर रहे थे।
इसी दौरान मोहल्ले के संजय निषाद पुत्र छुटकू निषाद और उसके एक अज्ञात साथी आ गए और टीम के कामों का विरोध करने लगे। अचानक टीम के कर्मचारी जेएमटी श्याम बहादुर, दिनेश कुमार और मीटर रीडर विजय गुप्ता तथा बिलिंग एजेंसी के कर्मचारी अरुण कुमार व मोहम्मद गोलू से मारपीट शुरू कर दी। गोलू का गला दबाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। दिनेश कुमार व अरुण को भी पीटा। इन सभी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
तहरीर में कहा है कि उपरोक्त आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही मारपीट और सरकारी सामग्री को नुकसान पहुंचाया है। तहरीर में उपरोक्त बिजली कर्मियों के भी हस्ताक्षर हैं। देर शाम कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का जिला अस्पताल में परीक्षण हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फील्ड अफसर से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
अतर्रा। स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड आफीसर प्रदीप रावत के साथ मंगलवार को उनके घर में घुसकर चार अज्ञात लोगों द्वारा की गई मारपीट में थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं। हमलावरों ने फील्ड अफसर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। वह लंच में अपने कमरे में जाकर खाना खा रहे थे तभी यह घटना अंजाम दी गई। उन्हें चोटें भी आईं। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।