फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attack on four soldiers who came with notice

नोटिस लेकर आए चार सिपाहियों पर हमला

Fri, 13 May 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Attack on four soldiers who came with notice
Attack on four soldiers who came with notice - फोटो : BANDA
बबेरू। बलवा की नोटिस लेकर आरोपियों के घर तामील कराने पहुंचे चार पुलिस कर्मियों पर महिला-पुरुषों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने ग्राम प्रधान के घर में छिपकर जान बचाई। चारों घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल लिया और उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ नामजद और चार अज्ञात पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनकी तलाश की जा रही है। गांव में दहशत है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी पुलिस चौकी अंतर्गत पड़री गांव की है। शुक्रवार को दोपहर चौकी के कांस्टेबल बृजेश कुमार (27), सुखबीर सिंह (27), सलमान खां (28) और प्रवेश (25) बलवा आदि की धाराओं में वांछित आरोपियों केशव प्रसाद यादव, धनरेश, जोगेंदर, फूलचंद्र, रामरूप आदि के घर नोटिस थमाने गए थे। उनके न मिलने पर पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया। इस पर आरोपियों के परिजन और ग्रामीण आ गए और पुलिस कर्मियों से उलझने लगे। पुलिस के मुताबिक कुछ ही देर में गांव के कई महिला-पुरुष लामबंद होकर लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए और चारों पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मी लहूलुहान हो गए। कांस्टेबल सुखवीर ने आरोप लगाया कि मोबाइल छीन लिया। चारों सिपाहियों ने भागकर ग्राम प्रधान के घर शरण ली और जान बचाई।
विज्ञापन

घायल पुलिस कर्मियों से सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक भारी फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। चारों कांस्टेबल को घायल अवस्था में अपने वाहन से लाकर सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल सिपाही सुखवीर की तहरीर पर आठ को नामजद करते हुए और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed