फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attack of wild animals kills two cows

जंगली जानवरों के हमले से गोशाला में दो गायों की मौत

Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attack of wild animals kills two cows
मूंगुस गांव की गोशाला में बारिश से बचाने की यूं की गई है व्यवस्था। - फोटो : BANDA
बारिश और जानलेवा ठंड में खुले आसमान तले अस्थायी गोशालाओं में कैद गायों की मौत हो रही है। मंगलवार को मूंगुस गांव में भी जंगली जानवर के हमले से दो गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार रात जंगली जानवर गोशाला में घुस आए और दो गायों को घायल कर दिया। उनकी मरहम-पट्टी की गई थी, लेकिन वह नहीं बचे। सूचना के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। उधर, एसडीएम सुरजीत सिंह ने कहा कि गोशालाओं में गायों को ठंड से बचाने की व्यवस्थाओं के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमले के सवाल पर कहा कि वह बीडीओ से जांच कराएंगे। गौरतलब है कि क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में 4000 से ज्यादा अन्ना मवेशी बंद हैं। बारिश और ठंड से बचाव के नाम पर कुछ हिस्से में पॉलिथीन लगवाई गई है। ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि ने गोशालाओं में पर्याप्त व्यवस्थाओं की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed