फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atarra is overall champion in sports competition

Banda News: खेलकूद प्रतियोगिता में अतर्रा ओवरआल चैंपियन

Thu, 17 Oct 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Atarra is overall champion in sports competition
नरैनी। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अतर्रा ओवरआल चैंपियन बना। दूसरे नंबर पर बांदा शहर के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

बुधवार को अंतिम दिन विवेकानंद इंटर कॉलेज में डीआईओएस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
कस्बा के विवेकानंद इंटर काॅलेज प्रांगण में तीन दिवसीय 68वीं जनपदीय बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बबेरू, तिंदवारी, अतर्रा, बांदा क्षेत्र के छात्र-छत्राओं ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में नौ छात्र-छात्राएं चैंपियन बने। कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू की छात्रा कंचन पटेल ने 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ में व हिंदू इंटर काॅलेज अतर्रा की छात्रा साक्षी गुप्ता ने गोला फेंक, तार गोला फेंक, भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू की छात्रा अंजली देवी ने 100 मीटर, लंबी कूद, 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को चैंपियनशिप का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका सब जूनियर वर्ग में जीजीआईसी कमासिन की छात्रा मनोरमा यादव ने 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा की छात्रा आराधना ने भाला फेंक, 110 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़ तथा सरस्वती इंटर कालेज अतर्रा की छात्रा नीतू ने लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में परमहंस रणछोड़दास इंटर कालेज खपटिहा कला के छात्र रिंकू ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालक जूनियर वर्ग में हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा के छात्र रामबाबू 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद में प्रथम स्थान तथा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के छात्र भोलाराम ने 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने व्यायाम शिक्षको को सकुशल प्रतियोगिता कराने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सभी चैंपियन बच्चों को जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह व कार्यक्रम संयोजक जमुना प्रसाद पांडेय ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश पटेल , वीरेंद्र सिंह चंदेल, मेजर मिथलेश पांडेय, रामकेश कुशवाहा, रामनरेश यादव, राजेश पांडेय, श्रीनिवास गर्ग, अवधेश प्रताप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed