फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atal Park stuck in land, land found in only 8 villages

जमीन में अटका अटल पार्क, मात्र 8 गांवों में मिली भूमि

Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Atal Park stuck in land, land found in only 8 villages
महोखर गांव में निर्माणाधीन अटल उद्यान पार्क। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। अटल उद्यान मनरेगा पार्क योजना एक वर्ष बाद भी जिले में परवान नहीं चढ़ सकी। संबंधित अधिकारी इसके लिए जमीन ही नहीं तलाश पाए। जिले की 469 ग्राम पंचायतों में से मात्र 8 में ही जमीन उपलब्ध हो पाई है, लेकिन यहां भी निर्माण की गति बेहद धीमी है। इन पार्कों में खेल के साथ ही मनोरंजन की भी सुविधाएं होंगी। पार्क निर्माण में 40 से 50 लाख रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर गांवाें में खेल व स्वस्थ मनोरंजन मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल उद्यान पार्क निर्माण की योजना पिछले साल लागू हुई है। यह पार्क एक बीघा जमीन में बनेगा, लेकिन राजस्व विभाग एक साल बीत जाने के बाद मात्र 8 गांवों में पार्क के लिए जमीन तलाश सका है।
विज्ञापन

इनमें भी निर्माण की गति बेहद धीमी है। कहीं मिट्टी का समतलीकरण कराया गया है तो कहीं सिर्फ चहारदीवारी ही बनाई गई है। ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए पर्याप्त जमीन न होने से योजना का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी मनरेगा व 20 फीसदी धनराशि ग्राम पंचायत करेगी खर्च
बांदा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि अटल उद्यान मनरेगा पार्क निर्माण में 80 फीसदी धनराशि मनरेगा व 20 फीसदी धनराशि ग्राम पंचायत से खर्च की जाएगी। राजस्व विभाग से ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है।
चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विकास खंड में दो पार्कों का निर्माण कराया जाना था। लेकिन अभी तक बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, महुआ, तिंदवारी व कमासिन में जमीन मिली है। नरैनी, बबेरू, जसपुरा में जमीन नहीं मिली है। 8 में निर्माण का काम शुरू हो गया है। अन्य में जल्द उसे पूरा कराया जाएगा।

खेल के साथ मार्निंग वाक स्पॉट भी
पार्क के खेल मैदान में बैडमिंटन, वालीबाल, कबड्डी सहित कई खेल होंगे। इसके अलावा झूला, घिसलन पट्टी आदि भी बनेगी। मार्निंग वाक स्पॉट व व्यायाम स्थल भी बनाया जाएगा।
पार्क निर्माण वाले गांव और लागत (लाख में)
ब्लॉक ग्राम पंचायत लागत
बड़ोखर खुर्द महोखर 61.75
बिसंडा बिसंडी 34.12
बिसंडा कोर्रम 39.95
बिसंडा मझींवा सानी 19.61
महुआ नौहाई 30.32
महुआ खुरहंड 38.27
तिंदवारी सांड़ी 43.75
कमासिन अमलोखर 81.43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed