फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Assistant teachers are not getting salary for two months

दो माह से सहायक शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन

Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Assistant teachers are not getting salary for two months
बांदा। कई जनपदों से स्थानांतरित होकर आए परिषदीय सहायक अध्यापकों ने कलक्ट्रेट सभागार में दो माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीएम को संबोधित अर्जी एसडीएम को सौंपी।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना था कि उनका मार्च व अप्रैल माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनको परेशानी उठानी पड़ रही है। कलक्ट्रेट आए शिक्षकों ने बताया कि वह वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बांदा में संबद्ध हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन उनकी हाजिरी लगती है। उनका मार्च व अप्रैल माह का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कई बार बीएसए से मिलकर अवशेष वेतन भुगतान की मांग की, लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जी देने वाले शिक्षकों में केपी गुप्ता, छत्रपाल सिंह, कमलाकांत, सुचेंद्र, अखिलेश तिवारी, नीलकंठ शुक्ला, उदयभान, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, राजकुमार, ममता सिंह, अरुण कुमार आदि शामिल रहे। उधर, बीएसए रामपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए लेखाधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed