{"_id":"7715a58a341e2c2079b876fea0e1d3e2","slug":"assembly-elections-his-party-would-fight-with-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के साथ विस चुनाव लड़ेगा अपना दल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के साथ विस चुनाव लड़ेगा अपना दल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि
विज्ञापन
उनकी पार्टी अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा से रिश्ता
निभाएगी। प्रधानमंत्री जल्द ही किसानों से सीधा संवाद करेंगे।
केंद्र ने वर्ष 2014 में 777 करोड़ रुपये किसानों की मदद के लिए दिया था। वर्ष 2015 में ओला पीड़ितों के लिए 2801 और सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1300 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराए हैं, लेकिन किसानों तक सही मुआवजा नहीं पहुंचा।
शनिवार को यहां आईं अनुप्रिया सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को लाभ मिलेगा। इसमें जो कमियां थीं, उसे दूर कर दिया गया है।
कहा कि अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपना दल पूरी दमदारी और दावेदारी से प्रत्याशी खड़े करेगा। केंद्र की तरह यूपी में भी उनकी पार्टी भाजपा के साथ रिश्ता निभाते हुए चुनाव लड़ेगी।
प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। उनकी पार्टी सपा सरकार की नाकामियों की उजागर करेगी। किसानों की समस्याएं संसद में उठाएगी।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिनेश शुक्ला, महासचिव राजेंद्र प्रसाद पाल, इलाहाबाद महानगर अध्यक्ष राजू पाल इत्यादि शामिल रहे।