{"_id":"6ac68602c0b33616a30675d3","slug":"asha-workers-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-banda-news-c-212-1-mah1012-153113-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांदा। आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सात सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने 24 के बजाय 30 दिन का मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और मानदेय में 20 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने, टीकाकरण, घर-घर भ्रमण और स्वास्थ्य योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने ये विजिट भत्ते को बढ़ाने या वाहन उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें रखीं। कमासिन सीएचसी में भी आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।