फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   asha

जिंदगी में आशा नहीं तो वह कुछ नहीं कर सकता

Tue, 27 Aug 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
asha
सम्मेलन में आशा को प्रशस्तिपत्र देते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
जिसकी जिंदगी में आशा नहीं वह व्यक्ति जिंदगी में कुछ नहीं कर सकता। आशा का मतलब होता है मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा रीढ़ हैं। जब से आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी ने कार्य किया, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हुआ है। ये बातें जिलाधिकारी हीरा लाल ने आशा दिवस पर आयोजित सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में डीएम ने कहा कि 1000 की आबादी पर एक आशा का काम करना बड़ी बात है। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

हजारों रुपये पाने वाले डाक्टर से ज्यादा जिम्मेदारी निभाती हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि माह पूरा होते ही सप्ताहभर में इनका वेतन भुगतान किया जाए। चेतावनी दी कि वेतन निर्गत करने में रिश्वत मांगी या लापरवाही की तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी अच्छा कार्य करेंगी उन्हें टूर कराया जाएगा। डीएम ने गांवों में बिना आपरेशन प्रसव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधरोपण करने, पॉलीथिन त्यागने और योग अपनाने पर भी जोर दिया।
अपर निदेशक डा. राकेश रमन ने कहा कि संचारी रोग, बाल व मातृ स्वास्थ्य में सुधार पर शासन ने प्रतिपूर्ति राशि में 750 रुपये मासिक वृद्धि का निर्णय लिया है। आशा सविता देवी (पतवन, बबेरू), आशा द्विवेदी (पैलानी), सुनीता देवी (पथरी, बड़ोखर) सुधा गौतम (नरैनी) और शकुंतला देवी (जसपुरा) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व गुंजन कला मंच की बालिकाओं ने मयूर नृत्य पेश किया। सीएमओ डा. संतोष कुमार ने आभार जताया। एसीएमओ डा. आरके सचान, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी पाल, राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई बलराम तिवारी, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार, डीसीपीएम नीरज सिंह, अमन गुप्ता, सुरेश पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि शामिल रहे। संचालन मोहम्मद शरीफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed