फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arya Kanya Inter College NSS camp

कव्वाली से बांधा समां, आर्य कन्या इंटर कॉलेज का खाईपार में एनएसएस शिविर

Thu, 05 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 05 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arya Kanya Inter College NSS camp

आर्य कन्या इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर में छात्राओं ने दलित बस्ती खाईपार में कव्वालियों की महफिल सजाकर समां बांध दिया। लोकगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी क्षेत्रीय बाशिंदों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने महिलाओं से घर-घर संपर्क कर उनकी समस्याएं जानीं। बृहस्पतिवार को चौसठ जोगनी मंदिर परिसर में शिविर का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन ने किया। एनएसएस छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और लक्ष्य गीत पेश किए।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक शमीम बानो ने छात्राओं को संबोधित कर समाज में सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी विष्णुकांत गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह की जानकारियां दीं और एनएसएस के उद्देश्य बताए। छात्राओं ने सामूहिक कव्वालियां, लोक गीत और संकल्प गीत से समां बांध दी। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिला-पुरुषों ने लुत्फ लिया और छात्राओं को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी शिवांगी मिश्रा ने भजन गीत गाया। दूसरे सत्र में छात्राओं ने ‘दुर्गावती’ और ‘लक्ष्मीबाई’ टोलियां बनाकर घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया और उनकी समस्याएं पूछीं। वार्ड सदस्य भारत प्रजापति, कॉलेज प्रधानाचार्य उर्मिला देवी, खाईपार प्रा. विद्यालय प्रधानाध्यापक सुनीता, सतीश कुमार वर्मा, वेद प्रकाश आदि शामिल रहे।

उधर राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की प्रथम व द्वितीय एनएसएस इकाइयों ने सफाई के साथ ग्रामीण अवधारणा और पर्यावरण विषय पर गोष्ठी की। प्रथम इकाई के पहले सत्र में गुरेह गांव में स्कूल की सफाई और पौधे लगाए। ‘पर्यावरण सुरक्षा’ गोष्ठी हुई।


कार्यक्रम अधिकारी छोटेलाल, बीआरसी सह-समन्वयक कमल सिंह ने संबोधित किया। उधर, द्वितीय इकाई स्वयंसेवकों ने गांव में सफाई की और ‘खत्म होती गांव की अवधारणा’ विषय पर गोष्ठी की। प्राचार्य डा.आरबी सिंह, संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री, कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडेय ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed